मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन आगामी 25 अक्टूबर 2018 को स्थानीय शगुन वाटिका में आयोजित किया जाएगा। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल, महासचिव रशीद खान व कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्व में यह जिला सम्मेलन सितम्बर माह के अंत में आयोजित किया जा रहा था किन्तु किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया लेकिन अब जिला शिवपुरी का जिला सम्मेलन आगामी 25 अक्टूबर को प्रात: 11:30 बजे से शगुन वाटिका में आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न होगा। जिसमें मप्र अनुशाासन समिति के प्रदेश संयोजक मेहताब सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन होंगे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल व मंचासीन महासचिव रशीद खान मौजूद रहेंगें। 

कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान व सेवाभावी प्रतिभाओं को भी मंच से अतिथिद्वयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला शिवपुरी मुख्यालय सहित कोलारस, बदरवास, करैरा, नरवर, खनियाधाना, पिछोर, पोहरी, बैराढ़, बामौरकलां, भौंती आदि स्थानों से मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार साथी शामिल होंगें। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!