कोलारस में धड्डले से बिक रहा है नकली खाद, जिम्मेदार मौन | kolaras News

Updesh Awasthee
0
कोलारस। एक तरफ तो किसानों को अन्नदाता कहने वाले जनप्रतिनिधियों, से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, द्वारा अपनी आंखें बंद कर ली जाती है ,जिसके चलते अन्नदाता किसान परेशान है ,इस समय सोयाबीन की अच्छी आवक होने के चलते किसानों में उत्साह दिखाई दे रहा है ,और किसान मंडी में अपनी फसलें , बेचने के बाद गेहूं एवं चने की फसल बोने के लिए खाद खरीद रहा है, सोसायटी ओं पर पर्याप्त मात्रा में खाद ना मिलने से किसान कोलारस में संचालित खाद की  दुकानों से खाद खरीद कर ले जा रहे हैं ,परंतु जब किसान खेतों में खाद डालता है, और फसलें खराब हो जाती है ,तब उसे पता चलता है,कि यह नकली है ,और उसी की आंखों के सामने उसकी फसल खराब हो जाती है। 

प्रशासनिक अधिकारियों, से लेकर जनप्रतिनिधियों, द्वारा किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा ,जिसके चलते किसान सरेआम लूट रहा है ,कोलारस में एबी रोड ,एबी रोड मानीपुरा, एप्रोच रोड,  संचालित  दुकानों पर किसानों को जमकर लूटा जा रहा है, डीएपी ,यूरिया ,खाद को असली खाद बताकर व्यापारी लोग किसानों को खुलेआम लूटने में लगे हुए, हैं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनेक वर्षों से खाद की दुकानों पर छापामार कार्यवाही नहीं की गई, जिसके चलते व्यापारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं, और वह सरेआम किसानों को खाद देने के नाम पर लूटने में जुटे हुए हैं ,क्षेत्र का किसान इसके चलते काफी दुखी है,यूरिया, डीएपी ,खाद कोलारस में व्यापारियों द्वारा नकली बेचा जा रहा है।

खुलेआम नकली खाद व्यापारियों द्वारा बेचारे किसानों को बेचा जा रहा है ,इसके बावजूद भी अधिकारी खाद की दुकानों पर छापामार कार्यवाही नहीं कर रहे है ,जिसके चलते खाद बेचने वाले व्यापारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं, और वह सरेआम किसानों को नकली खाद देकर खुलेआम लूटने में जुटे हुए हैं ,आखिर कब इन खाद की दुकानों पर जाकर प्रशासनिक अधिकारी छापामार कार्रवाई करेंगे, यदि ए बी रोड ,मानीपुरा, तनांटेदार हनुमान मंदिर ,के सामने स्थित खाद की दुकानों पर प्रशासनिक अधिकारी जाकर छापामार कार्रवाई करें, तो लाखों रुपए का नकली खाद उक्त दुकानों पर से बरामद हो सकता है ,और किसान भी लूटने  से बच सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!