शिवपुरी। न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश जिला शिवपुरी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगवाने के आरोपी गुलशन को 4 साल के कठोर कारावास और चार हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार 24 मार्च 2014 को फरियादी घर पर सो रहा था। तभी 2:30 बजे सोकर उठा तो नाबालिग घर पर नहीं मिली। आसपास तलाशने पर भी पता नहीं चला। रिश्तेदारों से पता चला कि आरोपी गुलशन उसके घर पर आया था।
नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। थाने में मामले की धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के बाद चालान कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष के तर्कों के आधार पर आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।