डेंगू कोर्ट की दहलीज पर: न्यायालय को अपना पक्ष रखने के लिए दिए 48 घंटे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में पैर पसारती जा रही बीमारियों पर न्यायालय द्धवारा प्रशानिक अधिकारियों को 29 अकटूबर को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की डीन कोर्ट में पेश हुई।ओर उन्होनें जवाब के लिए समय मांगा।

ज्ञात हो कि इन दिनों डेंगू वायरल ओर तमाम बीमारियों का जिले में प्रकोप हैं।हालात यह है कि अब तक डेंगू के 505 मरीज सामने आ चूके हैंं। इसी के चलते शहर दर्जनभर वकीलों ने 25 अक्टूबर को न्यायालय में याचिका दायर करते हुए शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, मेडिकल कॉलेज डी डॉ इला गुजारिया, सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा,जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य और नपा सीएमओ सीपी राय के खिलाफ मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 30 के तहत याचिका दायर की। 

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अभी अनावेदकों को कोर्ट में अपना जवाब पेश करने के लिए 29 अक्टूबर को पेश होने के निर्देश दिए थे। सोमवार मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की डीन ईला गुजारिया मेडिकल कॉलेज डीन इला गुजारिया न्यायालय से जवाब देने सहित प्रारंभिक तर्क के लिए समय की मांग की। डीन की मांग पर न्यायालय ने सभी अनावेदको को न्यायालय में पेश होने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख दी हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!