ऐचवारा में पार्वती नदी पर बनेगा स्टॉप डैम 170 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

NEWS ROOM
0
बैराड़। तहसील क्षेत्र के एेचवाड़ा-रायपुर के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया हो सके, उसके लिए पार्वती नदी पर 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण कराया जाएगा। स्टॉप डैम का शिलान्यास गुरूवार को पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने किया। ऐचवाड़ा में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भारती ने कहा कि खेती को मुनाफे का धंधा बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सिंचाई सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए ऐचवाड़ा गाँव से निकली पार्वती नदी पर  जल संसाधन विभाग द्वारा 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत का स्टॉप डैम मंजूर किया गया है। 

इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। स्टॉप डैम बनाकर पार्वती नदी के पानी काे राेका जाएगा। डैम के पानी से गेहूं चना सरसों आदि फसलों की सिंचाई की जा सकेगी। इसके साथ ही मवेशी के लिए पीने का पानी भी सुलभ होगा। 

स्टॉप डैम से एेचवाड़ा-रायपुर गाँव की करीब 170 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नरोत्तम रावत देवेन्द्र गुप्ता जल संसाधन विभाग के एसडीओ भार्गव सब इंजीनियर आनंद जैन मुन्ना रावत कैमई अमर सिंह भदौरिया कैलाश शर्मा पूरन गुप्ता नासिर खान आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!