शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र से आ रही हैं कि लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले एक ग्राम की नबालिग युवती की पैसेंजर टेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम डोडआई की रहने वाली रूबी परिहार पुत्री मंगल परिहार उम्र 17 सालआज शाम 5 बजे अपने खेत पर शौच के लिए जा रही थी,नबालिग ने जैसे ही अपने खेत पर जाने के लिए पटरी पार रही थी जैसे ही अचानक गुना से शिवपुरी की ओर आने वाली पैसेजंर ट्रेन आ गई ओर नाबालिग ट्रेन से टकरा गई। बताया गया हैं कि नाबालिग की घटना स्थल पर ही मौत मोत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।