पानी के टिल्लू ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, मौत | Pohri

Updesh Awasthee
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है जहां आज एक पानी के टिल्लू ने घर के इकलौते चिराग की जान ले ली इस मामले की सूचना पर तत्काल परिजन युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे पर युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार पोहरी में लाल कोठी के पास निवासरत देव भार्गब उम्र 26 साल अपने घर पर टिल्लू से पानी भर रहा था तभी टिल्लू में अचानक आए करंट से युवक चपेट में आ गया और फड़फड़ाने लगा। इस मामले की सूचना पर परिजन युवक को लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था। जिला चिकित्सालय में  परिजनों का  रो रो कर बुरा हाल है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!