शिवपुरी। पोहरी में चार दिन पहले हुई बारिश में कूनों नदी पर बने इंदूरखी गांव के पास राजस्थान से शिवपुरी जिले को जोडऩे वाला पुल बाढ़ के पानी में बह गया। अतिवर्षा से कई लोग परेशान हैं। उनके घर में रखा अनाज खराब हो गया है। खाने के लिए अन्न नहीं है परंतु उनकी मदद करने के बजाए 4 दिन बाद कांग्रेस नेता और टिकट के दावेदार पूर्व विधायक हरीबल्लभ शुक्ला पुल के पास जा पहुंचे और बयानबाजी शुरू कर दी।
टूटे पुल पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने पहले तो फोटो सेशन कराए। फिर हरिवल्लभ शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पुल का लोकापर्ण केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया था। उन्होने इस पुल का लोकापर्ण करते हुए इसे विकास का मॉडल बताया था। इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी सामने नहीं आया है। यह 8 करोड़ रूपए का पुल पुट्ठे के पुल की तरह बह गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।