भाभी से थे पति के अवैध संबध पत्नि भी परेशान, बच्चों की हत्या खुद फांसी पर झूल गई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सुभाषपुरा के ग्राम मुडख़ेड़ा की मोगिया कॉलोनी में 15 जुलाई को एक माँ द्वारा अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर मौत को गले लगाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति और उसकी भाई के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण सहित दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि मृतिका के पति और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे जिस कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था जिससे मृतिका काफी परेशान थी और इसी परेशानी के चलते उनसे अपनी 3 वर्षीय पुत्री और डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या की थी और खुद फांसी पर झूल गई थी। 

जांच अधिकारी एसडीओपी सुरेशचंद दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि मीराबाई पत्नी चतुर सिंह उम्र 24 वर्ष ने अपनी 3 वर्षीय पुत्री पूनम और डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसने घर में फांसी लगा ली थी। 

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना प्रारंभ की तो विवेचना में आए तथ्यों के अनुसार यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका का पति चतुर सिंह और उसकी भाभी वर्षा मोगिया के बीच काफी लम्बे समय से अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी मृतिका को लगी तो आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। 

इस दौरान आरोपी चतुर सिंह और वर्षा भी उसे प्रताडि़त करने लगे जिससे पीडि़ता मानसिक रूप से परेशान हो गई और कई बार उसने अपने माता-पिता को पति की उन करतूतों से अवगत कराया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं सुधरा और उसे प्रताडि़त करना जारी रखा जिससे तंग आकर मीरा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!