बैराड़। मध्यप्रदेश शासन की अशासकीय विद्यालयों के खिलाफ नीतियों के विरोध में तहसीलदार बैराड़ को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बैराड़ ने ज्ञापन देकर 6 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना दी।
विदित हो कि मध्य प्रदेश सरकार ने अशासकीय विद्यालयों पर मनमाने ढंग से नये नये नियम थोप दिये हैं और अप्रत्यक्ष रूप से सी.बी.एस.ई.स्कूलों को लाभ पहुंचाने की नीयत से मनमाने नियम बना दिये, जिनकी वजह से विद्यालय चलाना मुश्किल हो रहा है।
अशासकीय विद्यालयों के संचालक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया इस बजह से पूरे प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों ने शासन की नीतियों के खिलाफ कल से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।