शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने भोपाल में लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिंह से मुलाक़ात की एवं उनसे कोलारस क्षेत्र के ग्राम बारई से ग्राम गुढाल तक पक्की सड़क बनवाने की माँग की। लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिंह को सौंपे माँगपत्र में सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोखरा के अंतर्गत ग्राम गुढाल में प्रसिद्ध हनुमानजी का मंदिर है।
जिसे क्षेत्र में गुढाल सरकार के नाम से जाना जाता है, यह मंदिर इस क्षेत्र के आसपास के सैंकड़ों गाँवों के लोगों के लिये आस्था का केंद्र है। परंतु इस मंदिर तक पहुंचने के लिये पक्का मार्ग ग्राम बारई तक ही है एवं श्रद्धालुओं को लागभग 1.50(डेढ़) किलोमीटर कच्चे मार्ग से चलना पड़ता है।
बरसात के दिनों में कच्चे मार्ग के कारण श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है जबकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन सैंकड़ों में है। सुरेन्द्र शर्मा की माँग पर सहमति जताते हुये लोकनिर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने आगामी कार्यवाही हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।