स्थाई वांरटियों की धरपकड़ में पुलिस ने दबौचे पांच आरोपी

0
शिवपुरी। जिले में एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान में पांच स्थाई वारंटियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया। थाना कोतवाली ने मुखबिर की सूचना पर स्थाई वारंटी आशिक पुत्र इलायत खान निवासी कोठी नंबर शिवपुरी को गिरफ्तार किया वह 138 एनआईए एक्ट के प्रकरण में एक साल से फरार चल रहा था। 

वहीं थाना बदरवास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्थाई वारंटी समरथ पुत्र ज्ञानी आदिवासी निवासी ईसुरी को गिरफ्तार किया है वह चार साल से फरार था। इसी के साथ स्थाई वारंटी राजू पुत्र कृष्णा परिहार निवासी ग्राम ब्रह्माथाना थाना बदरवास को गिरफ्तार किया गया वह पांच साल से फरार था। 

बैराड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रमेश पुत्र बाबूलाल आदिवासी निवासी माता का वीलवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बैराड़ पु़लिस ने पिछले चार साल से अपहरण और डकैती के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मुन्ना पुत्र रामरतन आदिवासी निवासी पहाडग़ढ़ जिला मुरैना को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!