शिवपुरी। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर लगातार ज्ञापन लेने के विवाद को कलेक्टर ने खत्म करने का प्रयास किया हैं। विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों आदि द्वारा आए दिन अपनी मांगों एवं समस्याओं आदि के संबंध में ज्ञापन लेने हेतु डिप्टी कलेक्टर आर.बी.सिडोस्कर को अधिकृत किया है।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने इस संबंध में जारी आदेश में यह उल्लेख किया है कि प्राय यह देखने में आया है कि विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों आदि द्वारा अपनी मांगो, समस्याओं आदि के संबंध में कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी पर ज्ञापन प्रस्तुत किए जाते है।
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालय पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर आर.बी.सिडोस्कर को अधिकृत किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।