शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी के फिजीकल थाना पुलिस ने शिवपुरी में स्मैक को तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इन पकडे गए तस्करो से 160 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। इस स्मैक की किमत लगभग 16 लाख रूपए बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना प्रभारी रूपेश शर्मा को सूचना मिली की शिवपुरी में स्मैक का कारोबार रहे तस्कर आज बडी मात्र में एक गाड़ी में स्मैक ला रहे हैं। मुखबिर की मिली सूचना को तत्काल एसपी और एसडीओपी को दी गई। इस सूचना पर पुलिस ने इस गाड़ी को पकड़ने का प्लान बनाया।
बताया गया है कि शिवपुरी के जाधव सागर तालाब के पास आज सुबह साढे चार बजे उक्त कार क्रंमाक एमपी 09 सीडी 1242 स्पिट गाडी आती दिखी जिसमें 5 लोग सवार थे। पुलिस ने इस गाड़ी को रोका और इसकी तलाशी ली तो इस कार में से 160 ग्राम स्मैक का बरामद की है।
पकडे गए इन स्मैक तस्करो की पहचान विवेक शर्मा पुत्र एसके शर्मा निवासी कुंभराज,अवधेश सैन पुत्र रघुवीर सैन निवासी म्याना गुना,राकेश श्रीवास्तव पुत्र लक्ष्मण श्रीवास्तव, माजिद खान पुत्र आजाद खान और विक्रम चौहान पुत्र दिपेन्द्र चौहान तीनो निवासी फिजीकल थाना क्षेत्र सभी आरोपी लगभग 22 से 25 साल के बताए जा रहे हैं। पकडे गए अरोपियो से पुलिस पूछताछ में लगी हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।