गोदाम में घुसकर गोदाम को साफ करने वाली गिरोह पुलिस ने पकड़ी, 3 सदस्य गिरफ्तार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते माह 31 की रात में बदरवास थानाक्षेत्रअतंर्गत आने वाले एक गोदाम में से अज्ञात लोग गोदाम में घुसकर दो बार में कुल 17 कट्टे मसूर, मोटर साइकिल की चाबी, क्रियेटा कार की चाबी, फर्म की बिल बुक तथा एक मोबाइल चुरा ले गये व गोदाम में लगे सीसीटीव्ही कैमरा तोड़ गये। पुलिस ने इस मामले के फरियादी के द्वारा मामला दर्ज किया गया। और इस मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालते हुए जांच शुरू करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज से चेहरे चिन्हित कर लिए गए। बदरवास थाना प्रभारी ने पूरा मामला एसपी शिवपुरी को अवगत कराया।

तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त संदेही सड़ रोड़ पर घूम रहे हैं। बदरवास पुलिस ने इन संदेही आरोपियो को पकड कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए इन आरोपियो ने चोरी करना स्वीकार कर ली। 

पकडे गए आरोपियो की पहचान अमन पुत्र लक्ष्मण केवट 19 साल, प्रदीप पुत्र अमर सिंह जाटव 21 साल,  नीलेश पुत्र विशन सिंह दिवाकर, 22 साल, निवासी संकट मोचन मांझी धर्मशाला के पीछे पिछोर को पकड़ा व हिकमत अमली से पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उनकी गैंग का लीडर पवन जाटव पिछोर का है वो ओमनी कार से चोरी करने आता था। 

उक्त आरोपियों द्वारा फरियादी की कार चुराने को चुराने की भी योजना थी। आरोपियों के कब्जे से 02 कट्टे मसूर, मोटर साइकिल की चाबी, क्रियेटा कार की चाबी, फर्म की बिल बुक तथा एक मोबाइल जप्त की गयी। गैंग के लीडर पवन जाटव की तलाश की जा रही है जो कि अभी फरार है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!