शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में स्थिति मडीखेड़ा डेम के आज पूरे गेट खोल दिए गए है। यह गेट खोलने से मोहनी सागर डेम में पानी की मात्रा बढ़ गई है। आज मोहनी सागर डेम में बढ़े पानी से इस क्षेत्र में लगभग 25 लोग पानी में फंस गए। इन सभी को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। आज पूरे दिन खुले रहे मडीखेड़ा डेम के गेटों से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही। हांलाकि इस पानी का उपयोग बिजली बनाने के लिए किया जा रहा है। लगातार इस पानी से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इस डेम के आज पूरे 10 गेट खोल दिए गए है। जिससे लगभग 5200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
मड़ीखेड़ा के सभी गेट खुले pic.twitter.com/uFq9h3LsMz— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) September 8, 2018


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।