शिवपुरी। खबर शहर के सटे हुए एसएएफ बटालियन से आ रही है। जहां आज एक ट्रक और एक कार में आमने सामने से भिड़त हो गई। इस हादसे में कार के ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कार में ही बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार राहुल लांबा पुत्र राजीब लांभा उम्र 25 साल निवासी हरिशंकर पुरम कॉलोनी ग्वालियर अपनी कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 9977 से शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजी 0656 ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहा था। तभी एसएएफ बटालियन के पास दोनों में आमने-सामने से भिंडत हो गई।
इस हादसे में कार चला रहे राहुल लांबा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कार में सबार दूसरा युवक अमन खान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चिकित्सालय भिजवाया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को ग्वालियर रैफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।