मुकेश रघुवंशी/कोलारस। यह वीडियो जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रहा है। कोलारस और लुकवासा के बीच हाईवे पर बत्ती लगी एक कार से गाय को बांधकर उसे खींचते हुए अपने साथ ले जा रहे है। यह वीडियो हाईवे से गुजर रहे एक युवक ने अपने मोबाईल में बना लिया। जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस और बदरवास के बीच सुमैला गांव के पास दो हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली हाईवे की गाड़ी के कर्मचारीयों ने एक गाय के साथ बर्बाता पूर्ण तरीके से बत्ती लगी हाईवे की कार से बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे है।
बताया गया है कि किसी एक्सीडेंट में उक्त गाय की मौत हो गई थी। गाय की मौत के बाद उसे हटाने के लिए नेशनल हाईवे की गाड़ी से उक्त गाय को बांधकर खींचते ले जाने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक टेम्पो में सवार युवक ने उक्त पूरे घटनाक्रम को अपने केमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इनका कहना है-
यह वीडियो हमारे पास आया है। हमारी मां गाय के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम इन आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसपी से बात करेंगे। अगर वह कार्यवाही नहीं करेंगे तो हम आंदोलन करेंगे।
बालकिशन शिवहरे, जिलाध्यक्ष शिवसेना शिवपुरी।
गाय के साथ इस तरह की घटना निदंनीय है। हम इस मामले को लेकर आरोपियों पर मामला दर्ज कराने की मांग करेंगे। गाय के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विनोद पुरी गोस्वामी, जिला संयोजक, बजरंग दल शिवपुरी।
ये देखिये गाय के साथ बत्ती लगी कार ने कैसी बर्बरता की pic.twitter.com/wV02KX8DzH— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) August 8, 2018
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।