भाजपा किसान मोर्चा कल मनाएगा बलराम जंयती | Shivpuri

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा किसान मोर्चा शिवपुरी द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के नेतृत्व में जिलेभर में भगवान बलराम की जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष श्री बिरथरे ने बताया कि आज 1 सितम्बर को मनाई जाने वाली भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि से आधारित उद्योग स्थापित करने वाले, जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि वानिकी आदि क्षेत्र में प्रगतिशील किसानों और इन क्षेत्रों में नवाचार कर रहे विधानसभावार 101 कृषकों को शॉल-श्रीफल और फलदार वृक्ष के पौधे भेंट कर सम्मान किया जाएगा। 

कार्यक्रमों में आमंत्रित किसानों के सुझाव लिए जाएंगे, साथ ही मप्र एवं केन्द्र सरकार की किसान हितैषी जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने बताया कि विधानसभा वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

पोहरी एवं करैरा विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों में भाजपा एवं किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधायक एवं पूर्व विधायक, 2013 के भाजपा प्रत्याशी, निगम एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चों के विधानसभाओं में निवासरत जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पालक एवं संयोजक सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!