बड़ी खबर: क्योस्क बैंक संचालक की बाईक में पहले टक्कर मारी, फिर ढाई लाख लूटे। SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक क्योस्क बैंक संचालक के साथ दो अज्ञात आरोपीयों ने लूट की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडि़त क्योस्क संचालक ने सीहोर थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जगराम पुत्र भूमि कुशवाह उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 नरवर सुनारी गांव में भारतीय स्टेट बैंक की क्योस्क शाखा का संचालन करता है। 

बीते रोत्र जगराम अपनी बाईक से नरवर से सुनारी जा रहा था। तभी नैनागिर गांव के आगे दो बदमाशों ने युवक की बाईक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गिर गया। युवक को गिरता देख आरोपी युवक के बैंग जिसमें दो लाख 25 हजार रूपए, दो एटीएम कार्ड, एक मोबाईल, एक साईन किया हुआ चैक रखा हुआ था। जिसे फरियादी से छिनाकर लेकर भाग गए। 

इस मामले की शिकायत पीडि़त ने सीहोर थाने मेें की। जहां पुलिस ने अज्ञात बाईकर्स बदमाशों के खिलाफ धारा 382 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!