बैराड़ से सेवानिवृत्त हुए चिकित्सक मौर्य को दी भावभीनी विदाई। SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल परिसर में मंगलवार की शाम अस्पताल स्टाफ और नगरवासियों ने समारोह आयोजित कर डॉ अशोक कुमार मौर्य को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल बैराड़ के अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृति एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इससे सभी को एक न एक दिन गुजरना पड़ता है। 

उन्होंने डॉ मौर्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल को बेहतर बताया। वहीं पोहरी बीएमओ डॉ सुनील गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर कभी भी रिटायर नहीं होते ,वे जीवन के अंतिम क्षण तक रोगियों और जरूरतमंदों की सेवा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मौर्य साहब अपने विशिष्ट शैली के कारण हमेशा याद किये जायेंगे ,उनके कार्यकाल में जूनियर चिकित्सकों और कर्मियों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। कार्यक्रम को नगर निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया डॉ बृजेश धाकड़ डॉ गोपाल डण्डोतिया डॉ तुलाराम यादव,कमलेश तिवारी धीरज व्यास शिवकुमार पाठक नाहर सिंह धाकड़ मनीष गुप्ता अजय शंकर त्रिपाठी वीरेन्द्र गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। 

मौके पर डॉ विष्णु शर्मा, डॉ तवरेज खांन, संजीव सिंह, नौसिन खांन, संतोष आर्य, विकास चंद्रवांसी, शांति पाण्डे, शशिवाला गुप्ता, नासिर खान जहान सिंह, नरेश जाटव, सोनू शर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!