SCHOOL से लौट रही 11वीं की छात्रा गायब, आरक्षक सत्यवीर पर अपहरण का आरोप | khaniyadhana

0
शिवपुरी। खनियांधाना में पदस्थ आरक्षक पर कक्षा 11वीं में पढने वाली छात्रा को गायब करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिजनों ने कहा कि बेटी कल स्कूल से वापस नहीं आई। जब उसके बैग में मिले मोबाइल पर कॉल किया तो वह आरक्षक सत्यवीर का निकला। उन्होंने मोबाइल पर आरक्षक द्वारा धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत की तो दो तीन को निपटा दूंगा। वहीं आरक्षक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि बह तो इस समय परिवार के साथ है, लगाए गए आरोप झूठे है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 11 में नंदीश्वर स्कूल की छात्रा है और वह कल स्कूल का कहकर निकली थी पर अब तक नहीं लौटी। जब घर में बेटी के बेग को तलाशा तो उसमें एक मोबाइल और नंबर मिला जिस पर फोन लगाने पर पता चला कि वह खनियांधाना में पदस्थ आरक्षक सत्यवीर गुर्जर का है। 

जब तक लड़की नहीं मिल जाती, कार्रवाई नहीं करेंगे
परिजनों का आरोप है कि जब बेटी के बारे में सत्यवीर से पूछा तो वह बोला कि मुझे तुम्हारी बेटी के बारे में जानकारी नहीं है, इसकी शिकायत कहीं करोगे तो दो तीन को निपटा दूंगा। इसके बाद मामले की पूरी शिकायत परिजनों ने मायापुर थाने में की जहां एसओ जुली तोमर ने कहा कि शिकायत तो आई है पर जब तक लडकी नहीं मिल जाती तब तक कैसे आरक्षक पर परिजनों के आरोप सही मान लें। हम मामले की तलाशी में जुटे हैं और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। 

मुझे गलत फंसाया जा रहा है, सत्यवीर 
वहीं इस मामले में परिजनों द्वारा आरोपी बताए गए आरक्षक सत्यवीर गुर्जर से जब मोबाइल पर बात की तो वह बोला कि मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं कि मेरा इस मामले में मुझे नाजायज फंसाया जा रहा है। मेरी लड़की के भाई से दोस्ती थी इसलिए आना जाना था। इसी शक के चलते झूठे आरोप लगाए हैं। 

मैं आरक्षक के बारे में ज्यादा नहीं जानता
वहीं खनियाधाना में पदस्थ थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि वह अभी अभी थाने में आए हैं और आरक्षक के बारे में ज्यादा नहीं जानते वह मंदिर कलश चोरी की पतारसी में जुटे है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!