घर के सामने दुकान पर बैठकर युवती को देखकर करता था अशलील इशारें, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक आरोपी आए दिन फरियादीयां के घर के सामने अपने दोस्त की दुकान पर आ जाता था और फरियादीयां को देखकर अशलील इशारे करता था। युवती बीते कुछ दिनों से इस युवक को इग्नोर करती आ रही थी। परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा था। ज्यादा परेशान होकर फरियादी बीते रोज करैरा थाने में जा पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जानकारी के अनुसार बीते वार्ड क्रमांक 5 गाड़ीवान मौहल्ले में कोर्ट के पास निवासरत एक 24 वर्षीय युवती अपने घर पर ही रहती थी। 

युवती के घर के सामने आरोपी रिंक्की खांन अपने दोस्त की जूते की दुकान पर आकर बैठ जाता था। आरोपी को जैसे ही युवती दिखती वह युवती को देखकर अशलील इशारे करता। युवती आरोपी को आए दिन इग्रोर करती रहती। परंतु बीते रोज फिर आरोपी ने अपनी हरकत को दोहराया। जिस पर युवती ने उक्त मामले की शिकायत अपने परिजनों से की। 

परिजनों ने आरोपी को समझाया परंतु वह परिजनों से ही गाली गलौच करने लगा। जिस पर परिजन युवती को लेकर तत्काल करैरा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,294,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!