पोहरी में चोरों का धावा: लाईंसेंसी बंदूक सहित दो लाख का माल पार कर ले गए चोर

NEWS ROOM
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौआ से आ रही है। जहां पूरा परिवार घर में सोते रहे और चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी एक 12 वोर की लाईंसेेंसी सहित सोने चांदी के जेवर सहित दो लाख रूपए का माल पार कर दिया। इस मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम अतरौआ निवासी दीनदयाल पुत्र हरनारायण शर्मा उम्र 58 साल निवासी अतरौआ अपने परिवार के साथ घर में नीचे सो रहा था। घर में दूसरी मंजिल पर बंदूक सहित ज्वेलरी रखी हुई थी। रात्रि में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर में बक्से में रखी लाईंसेंसी बंदूक सहित लगभग 1 लाख रूपए का माल पार कर दिया। 

इस मामले की भनक सुबह दीनदयाल शर्मा अपने मोबाईल को चार्ज में लगाने ऊपर गए तो घर का गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर में सामान विखरा पड़ा था। परिजनों को लगी तो तत्काल मामले की जानकारी पोहरी थाना पुलिस को दी। पोहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 

जहां बंदूक जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने तत्काल डॉग स्कॉट को बुलाकर छानबीन की। परंतु अभी तक पुलिस इस मामले में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर पाई है। बताया गया है कि चोरों ने उक्त बारदात को रैकी के साथ अंजाम दिया है। जिसदिन चोरों ने बारदात को अंजाम दिया है उस समय फरियादी का छोटा बेटा शिवपुरी में था। जबकि बड़ा बेटा भोले शर्मा पोहरी में था। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

इसका कहना है-
हां वारदात हुई है। जिस पर हम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे है। यह वारदात जिस तरह से घटित हुई है। उससे लग रहा है कि यह किसी करीबी ने ही घटित की है। जिसे घर की पूरी जानकारी थी। आरोपीयों ने महज उसी जगह हाथ डाला है जहां उन्हें कुछ सामान मिला है। हम मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। जल्द ही मामले का खुलाशा हो जाएगा। 
संजीव पवार, थाना प्रभारी पोहरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!