शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास अनुविभाग के ग्राम इमलाबदी से आ रही है। जहां बीते लंबे समय से गांव के युवा शराब के नशे में फंस गए थे। नशे में धुत्त शराबी पूरे दिन गांव में आवारागर्दी करते रहते थे। परंतु इसी बीच गांव के युवाओं को एक राह दिखी। जिस पर चलते हुए युवाओं ने शराब छोडऩे का निर्णय लिया। अब महाराज की प्रेरणा पर पूरा गांव आवारागिर्दी छोडक़र कल से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करा रहे है।
जानकारी के अनुसार ग्राम इमलावदी में गांव के युवा शराब के नशे में डूबे हुए थे। तभी किसी ने इन युवाओं के परिजनों को महाराज मुकेश उपाध्याय निवासी शिवपुरी से मिलकर शराब छुडवाने का आग्रह किया। महाराज मुकेश उपाध्याय गांव में पहुंचे और इन शराबीयों से मिलकर उन्हें शराब के नुकसान बताए और युवाओं से शराब छुडवाने का संकल्प दिलाया।
बस फिर क्या था पूरा कि पूरा गांव ही बदल गया। गांव में अब युवा शराब से नफरत करने लगे। एक साथ गांव में आए इस बदलाव से गांव में खुशियां आ गई। तत्काल गांव के लोगोंं ने इस शराबीयों से मिलकर गांव में ही श्रीमद भागवत कथा कराने का निर्णय लिया। यह संगीतमय भागवत कथा कल से ग्राम इमलाबदी में प्रारंभ होगी तो कि 16 अगस्त तक जारी रहेगी।
यह भागवत कथा विगत 7 दिन तक गांव में ही चलेगी। जिसमें कथावाचक महाराज मुकेश उपाध्याय शिवपुरी बाले रहेगें। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि उक्त पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और देखरेख गांव के वह शराबी ही करेंगें। जिन्होंने शराब छोड़ी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।