शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के मदक पुरा में स्थित एक निजी भूमि को शासकीय भूमि बताकर रेंजर ने भूमि स्वामी को उसकी भूमि पर जाने से रोक दिया और उसे झूठे मामले फसाने की धमकी दी जिससे पीडित भूमि स्वामी थाने पहुंचा जहां उसने रेंजर के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार टेकरी निवासी शिवशंकर पुत्र चिरंजीलाल गोयल की 28 बीघा जमीन मदकपुरा में स्थित है। जिसे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शासकीय बताकर श्री गोयल को वहां से हटाने का प्रयास कर रहे है। बीते रोज श्री गोयल अपनी भूमि पर प्लांटेशन कर रहे थे। तभी वन विभाग में पदस्थ रेंजर इंद्रजीत सिंह धाकड अपने दल बल के साथ वहां आ गये।
जिन्हेांने श्री गोयल और उनके कर्मचारियों को उनकी भूमि से बाहर कर दिया और उन्हें धमकी दी। कि अगर वह फिर इस जमीन पर दिखे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाएगा। घटना के बाद श्री गोयल काफी आहत हो गये और उन्होंने थाने पहुंचकर रेंजर के खिलाफ शिकायती आवेदन दे दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।