शिवपुरी। इन दिनो शिवपुरी जिले पर परेशानीयों के बादल मडरा रहे है। अभी हाल ही में जिले के सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल में बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन इन लाशों की खोजबीन कर पीएम करा पाता इससे पहले खबर जिले के बदरवास क्षेत्र से आई। जहां एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से वीरसिंह घायल हो गया था। आज बीरसिंह ने भी ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके चलते अब इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 6 से बढकर 7 हो गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।