खेत में शौच करने को लेेकर विवाद, जमकर चले लाठी लुहांगी, बलवा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां सकतपुर गांव में बीते रोज खेत में शौच करने को लेकर दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों और से जमकर लाठी लुहांगी चली। इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर बलवा कायम कर क्रॉस कायमी कर ली है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सकतपुर निवासी संजय जाटव उम्र 35 साल अपने घर से खुले में शौच करने गया हुआ था। संजय जाकर पंचम पुत्र दुर्गा यादव उम्र 52 साल के खेत में जाकर शौच करने लगा। जब पंचम ने उसे खेत में शौच करने से रोका तो दोनों में विबाद हो गया। इसी विवाद के चलते संजय अपने घर आकर अपने साथीयों के साथ पंचम यादव के घर जा पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। 

बस फिर क्या था दोनों और से जमकर लाठी-लुहांगी चली। इस घटनाक्रम में दोनों और से लगभग एक दर्जन युवक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने फरियादी पंचम पुत्र दर्गा यादव उम्र 52 साल की शिकायत पर आरोपी संजय जाटव, राजेन्द्र जाटव, गुरदयाल जाटव, रामसिहं जाटव, रघुबर जाटव, राकेश जाटव, देवीलाल जाटव निवासी सकतपुर के खिलाफ धारा 324, 323, 294, 506, 147, 148 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

इसी मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष देवीलाल जाटव पुत्र रतनू जाटव उम्र 55 साल की शिकायत पर आरोपी पंचम यादव, केशव यादव, मुन्ना यादव, नरेन्द्र यादव निवासी सतकपुर के खिलाफ धारा गण  324,323,294, 506, 34 आईपीसी 3/1 एससीएसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!