नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को लूटा, न नौकरी मिली न पैसा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एसपी कार्यालय में जनसुनवाई में आज दो युवक ठगी का शिकार होने की शिकायत करने पहुंचे जिन्होंने एएसपी कमल मौर्य को शिकायत आवेदन सौंपा और उन्हें बताया कि पिछोर निवासी दो युवकों ने विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 40-40 हजार रूपए ऐंठ लिए हैं जिस पर ASP ने मामले की जांच कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पीडि़त परमाल ओझा और संजय सैन ने आवेदन में बताया है कि वह कोलारस के निवासी हैं जिन्हें पिछोर क्षेत्र में रहने वाले उत्तम सिंह यादव और सुरेन्द्र यादव ने विद्युत विभाग में मीटर रीडर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 40-40 हजार रूपए ऐंठ लिए हैं। दोनों ठगों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 दिवस में उनकी नौकरी लग जाएगी, लेकिन अब काफी समय बीत गया है और न ही उन्हें नौकरी मिली और न ही उनके रूपए वापिस किए गए हैं। 

जब वह उनसे रूपए मांगने जाते हैं तो दोनों उन्हें दुत्कार कर भगा देते हैं। इस संबंध में उन्होंने 24 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन आज तक उनकी शिकायत का कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिए उन्होंने पुन: शिकायती आवेदन देकर दोनों ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!