शिवपुरी। प्रेम, भाईचारे और त्याग का प्रतीक बकरीद आज मुस्लिम समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह झांसी रोड पर स्थित ईदगाह पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मुस्लिम भाई वहां पहुंचे जिन्होंने सामूहिक रूप से नमाज अता की। इसके बाद नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही गरीबों को खैरात बांटकर उनकी दुआएं लीं। ईदगाह के साथ-साथ शहर की मस्जिद में भी नमाज अता की गई। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी गई।
सुबह 9:45 बजे ईदगाह पर नमाज शुरू हुई जहां बड़ी संख्या में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने खुदा के सजदे में सिर झुकाकर इबादत कर देश में अमन और शांति की दुआ मांगी। इस दौरान वहां मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, नरेन्द्र जैन भोला सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कवर, एसडीओपी सुरेशचंद्र दोहरे, एसडीएम एलके पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।