करौंदी कॉलानी का रास्ता बंद: नही जा पा रही है स्कुल की बसें और पानी का टैंकर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर की करौंदी कॉलोनी के आम और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने के कारण कॉलोनी वासी को परेशानी का सामना करना पड रहा है। आज लगभग एक सैकड़ा कॉलोनी वासी अपनी समस्या लेकर नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्है न तो सीएमओ मिले और ना ही अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह। कॉलोनी के निवासियो का कहना था कि CMO नही है और अध्यक्ष जी के कैबिन में ताला लटका है,अब जाए तो जाए कहां। अब कॉलोनी वासियो ने यधोधरा राजे के पास जाने की बात कही है। 

यह आवेदन लेकर घूम रहे थे कॉलोनी के निवासी 

श्रीमान कलेक्टर महोदय,शिवपुरी

यह कि करोंदी कॉलोनी में हनुमान जी के मंदिर व आश्रम के पास शासकीय व सार्वजनिक रास्ते पर जूली जाटव और उसके पति सोनू जाटव एंव विष्णु नामदेव द्ववारा पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से आम रास्ता अवरूद्व हो गया है। 

कॉलोनी वासियो का कहना है कि इस रास्ते पर पक्का निर्माण होने के कारण हमारे पानी के टेंकर और कॉलोनी के अदंर कोई भी बडा वाहन प्रवेश नही कर पा रहा है। बच्चो के स्कुल की बसे नही आ पा रही है। पिछले 7 दिनो से हमारी कॉलोनी में एक भी टेंकर नही आया है। हम कॉलानेी वासी पहले पीने के पानी की जुगाड में कट्टी लेकर घुमते थे अब नहाने धोने के पानी तक तरस गए है।

जब हमने उक्त अतिक्रमण कर्ता से बातचीत की तो वह झगड़ा कर पुलिसिया कार्रवाई करने की धमकी देती है। तत्काल इस मामले की गंभीरता को समझ हमारे कॉलोनी के आम रास्ते को मुक्त करावे। 
निवेदक समस्त करौंदी कॉलोनी वासी शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!