सांसद सिंधिया का खासमखास हैं फरार रेत मफिया, कई शिकायतें दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गुरूवार-शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस के द्वारा रेत मफियाओ पर बडी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में रेत के फर्जी रायल्टी कट्टे और चाढे 4 करोड रूपए की मशीनरी जब्त कर 9 लोगो पर मामला दर्ज किया था। और 5 रेत माफिया पुलिस की छापामार कार्रवाई में पकडे गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में पांच फरार लोगों के नाम लिखाये हैं।

जिनको पुलिस तलाश कर रही है। जिन पांच लोगों के नाम सामने आये हैं उनमे देवेश तोमर निवासी मुरैना और सुनील कुशवाह निवासी ग्वालियर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ  भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी में बडेे पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन करने के आरोप हैं।

अब पता चला है कि सुनील कुशवाह तो कांग्रेस नेता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफी नजदीकी है। सिंधिया की कृपा से उसे युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। अब शिवपुरी का पुलिस प्रशासन भी संदेह की जद में आ गया है। सुनील कुशवाह फरार हुआ या उसे फरार होने का अवसर दिया गया। 

बताया गया है कि फरार रेत माफिया सुनील कुशवाह सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। कई कार्यक्रमों में सुनील की बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। 

सुनील कुशवाह के खिलाफ ग्वालियर के डबरा में सरपंच की धमकाने का भी आरोप हैं। वही ग्राम पंचायत विजकपुर के सरपंच हरकिशन बाथम ने ग्वालियर कलेक्टर से देवेश तोमर और सुनील उर्फ सोनू कुशवाह के खिलाफ भिरतवार और डबरा में रेत के अवैध खनन करने की शिकायत की थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!