गगन ट्रेवल्स की बस ने दो गायों को उड़ाया, एक की मौत, एक घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित यात्री बस ने रोड़ पार कर रही दो गायों को उड़ा दिया। इस घटना में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद भी बस ड्रायवर ने बस को रोकना भी उचित नहीं समझा। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5 बजे घसारई के पुल के पास गगन ट्रेबल्स की बस क्रमांक एमपी 33 पी 0688 ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए रोड़ पार कर रही दो गायों को उड़ा दिया। इस हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इस मामले की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 100 को दी। डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल गाय को उपचार के लिए लेकर आ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस चालक ने घटना के बाद बस को रोकना भी उचित नहीं समझा। चालक बस को लेकर शिवपुरी की ओर आ गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!