मेस्ट्रो पर ले जा रहा था 6 पेटी अबैध शराब, कोतवाली पुलिस ने दबौच लिया

0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने आज एक आवकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक आरोपी युवक को मेस्ट्रो स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त युवक शहर में अवैध रूप से शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर से सूचना मिली के एक युवक रेवले स्टेशन के पास अबैध शराब को लेकर जा रहा है। 

तत्काल पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली टीआई विनय शर्मा को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कोतवाली टीआई ने तत्काल उपनिरीक्षक एसएस सिकरवार, आरक्षक विजय मीणा, जगेश सिकरवार, और देवेन्द्र मुखविर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। 

जहां जाकर देखा तो आरोपी सौरव नामदेव पुत्र शंकर नामदेव निवासी खुड़ा अपनी मेस्ट्रो से 6 पेटी शराब कीमती 21 हजार रूपए को दबौच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ आवकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्यवाही कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!