बाबड़ी में दोस्तों के साथ नहाने गया 8 वर्षीय बालक डूबा, दो घण्टे रेस्क्यू कर निकाला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक 8 वर्षीय मासूम अपने दोस्तों के साथ नहाने बाबड़ी में गया हुआ था। नहाते समय मासूम बाबड़ी में डूब गया। जिससे मासूम की मौत हो गई। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 2 घण्टे के रेस्क्यू के बाद मासूम की लाश कुएं से निकाल पाए। 

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार साहिल पठान पुत्र राजू पठान उम्र 08 साल निवासी कोलारस अपने दोस्तों के साथ मेला ग्राउण्ड की बाबड़ी में नहाने गया हुआ था। नहाते समय मासूम बाबड़ी में डूबने लगा। जिसे देखकर उसके दो साथी उसे छोडक़र भाग गए। जबकि एक साथी ने पास ही स्थिति महिन्द्रा एजेंसी पर मासूम के डूबने की सूचना दी। 

एजेंसी संचालक ने तत्काल उक्त घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि मासूम के कपड़े बाबड़ी के बाहर रखे हुए है। तो पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू दल को बुलाया। मौके पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची तो उन पर कोई रेस्क्यू का सामान भी नहीं था। परिजन तत्काल भागकर रस्सी और सामान लेकर आए तब कही जाकर उसका रेस्क्यू किया जा सका। हांलाकि जब तक मासूम को बाहर निकालपाते उसकी मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!