डेंगू का डंक: शिवपुरी में मिला एक और मरीज, 800 घरों में मिला लार्वा

0
शिवपुरी। शहर में नगर पालिका की उदाशीनता दिन व दिन घातक सावित होती दिख करी है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की लापरवाही से डेंगू शहर में एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। नपा और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोगाों को डेंगू डंक दे रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक आदित्य राज शर्मा पुत्र प्रणव शर्मा डेंगू की चपेट में आया है।  

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों द्वारा उसे ग्वालियर ले जाया गया है। बालक आदित्य पिता प्रणव शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे को डेंगू पॉजिटिव निकला है और उसका इलाज ग्वालियर के किलकारी अस्पताल में चल रहा है। 

पिछले कुछ दिनों से डेंगू के लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। अभी तक 4 मरीजों को डेंगू पॉजिटिव निकल चुका है इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम नहीं उठा रहे हैं। गौरतलब है कि शिवपुरी शहर में 810 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है इसके बाद भी इसकी रोकथाम के लिए उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!