शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में एक किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पिंकी बाथम पुत्री बालमुकुंद बाथम उम्र 17 साल निवासी करौंदी कॉलोनी का शव उसकी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर झूलता मिला जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका के शव को फंदे से उतारा। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका कि बालिका ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।