शिवपुरी। जिले के करैरा के वार्ड क्रमांक 2 में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर वहां से 35 हजार रूपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय पीडि़त परिवार किसी काम से मकान में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पीडि़त राजेन्द्र पुत्र मोहनलाल कुशवाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गया था जहां रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य दरबाजे पर लगा ताला तोड़ दिया और घुस में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। कल सुबह जब वह घर वापस आए तो उन्हें चोरी की जानकारी लगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।