4 मुर्गाे का लंच कर होटल मेें आराम फरमा रहा था 12 फुट लंबा अजगर | Shivpuri news

0
शिवपुरी। शहर से लगभग 4 किमी दूर बड़ोदी क्षेत्र पर स्थित चिंकारा मोटल पर एक अजगर होने की सूचना  मिलते ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल दाताराराम व नरेन्द्र सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे तो एक खंडहर नुमा कमरे की दीवार के पत्थरो के बीच अजगर बैठा था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने इस अजगर को पकडने का प्रयास किया लेकिन अजगर का साईज अधिक होने से टीम के संसाधन नाकाफी सबित हो रहे थे। फिर किसी तरह इस टीम ने इस अजगर बाहर खीचा तो उसके पेट का हिस्सा मोटा नजर आया।

चिंकारा मोटल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया पिछले कुछ दिनो से उनके मुर्गा और मुर्गी गायब हो रहे हैं। जिससे यह तय हो गया कि उक्त अजगर ही इन मुर्गा-मुगिया का लंच और डिनर कर होटल में आराम कर रहा था। इस अजगर का काबू कर उसकी लंबाई नापी तो 12 फुट निकली,रेसक्यू टीम ने इस अजगर माधव नेशनल पार्क में छोड़ दिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!