शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक हेडमास्टर को 2 शादियां करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रक्षाबंधन के दिन उसके ही बेटे ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दरअसल, रक्षाबंधन के दिन हेडमास्टर की दूसरी पत्नी की बेटी राखी बांधने आई थी। इसी दौरान दोनों पत्नियों की संतानों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक रामचरण जाटव शासकीय हेडमास्टर है। बीते रोज मृतक अपने घर पर बैठा हुआ था, मृतक की पुत्री ज्योति जाटव रात्रि में राखी बांध रही थी। तभी मृतक की पहली पत्नि का बेटा नरेश जाटव का आ गया और पिता पुत्र में विवाद शुरू हो गया। बताया गया है कि मृतक की पहली पत्नि मानीपुरा में रहती है। जबकि दूसरी पत्नि माधवनगर शिवपुरी में रहती है।
मृतक की पुत्री ज्योती जाटव ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया है कि वह बीती रात्रि अपने घर माधवनगर से अपने चाचा ससुर के साथ अपने भाई और चाचाओ के यहां राखी बांधने मानीपुरा कोलारस गई हुई थी। तभी बहां पर उसके भाई नरेश जाटव और पिता रामचरण का विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते नरेश ने रामचरण पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
ज्योति अपने पिता को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां रामचरण की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्री की शिकायत पर आरोपी पुत्र नरेश जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।