2012 में बन गया स्कूल, निरिक्षण में अधूरा मिला, उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रिन्हाय गांव में पांच साल पहले बनी माध्यमिक विद्यालय की जिस इमारत को उप यंत्री ने ओके रिपोर्ट दी, वह आज भी अपूर्ण है। अब उपयंत्री की सेवा समाप्ति का नोटिस देने की तैयारी है। इसका पता तब चलाए जब शुक्रवार को डीपीसी शिरोमणि दुबे गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे। सिर्फ इतना ही नहीं इस स्कूल में पदस्थ शिक्षक भी गायब मिले। स्कूल में शिक्षक का बटाईदार मिला। कक्षाओं में भूसा भरा मिला। खेती के उपकरण भी यहां रखे थे। अब शिक्षक के खिलाफ भी सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग करने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

डीपीसी शिरोमणि दुबे ने बताया कि वे शुक्रवार को रिन्हाय में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने गए थे। वहां माध्यमिक स्कूल की इमारत अपूर्ण मिली। इस बिल्डिंग के बनने की ओके रिपोर्ट उपयंत्री देवेंद्र त्रिवेदी ने दी थी, जिनके खिलाफ अब डीपीसी ने सेवा समाप्ति का प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत को भेज दिया है।

वहीं यहां पदस्थ शिक्षक कृष्णपाल सिंह रघुवंशी गैरहाजिर मिले। यहां कक्षाओं में उनके खेती किसानी के उपकरण व अन्य सामान रखा था। इनमें पाइप, कटिंग सामान और भूसा शामिल है। यही नहीं शिक्षक का बटाईदार परिवार के साथ स्कूल में रहता है। डीपीसी का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत को भेजा जाएगा। 

यहां रसोई चलाने वाली महिलाओं ने बताया कि मध्याह्न भोजन पर भी शिक्षक का दबदबा है क्योंकि यहां बनने वाले खाने की सामग्री उनकी ही चाची देती हैं। डीपीसी का कहना है कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए एमडीएम प्रभारी को रिपोर्ट दी गई है। 

उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस देंगे 
माध्यमिक विद्यालय रिन्हाय की जिस स्कूली बिल्डिंग की उपयंत्री ने ओके रिपोर्ट दी वह आज भी अपूर्ण है। अब सेवा समाप्ति के नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही शिक्षक ने स्कूल को चारागाह बना दिया है। यहां भूसा और कृषि उपकरण कक्षाओं में रखे मिले। शिक्षक का बटाईदार भी मिला। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
शिरोमणि दुबे, डीपीसी, शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!