नवागत SP हिंगडक़र ने सपत्नि बांकड़े हनुमान जी के दर्शन कर संभाला शिवपुरी का कार्यभार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते रोज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के स्थानांतरण के बाद जिला सतना से शिवपुरी ट्रांसफर होकर आए एसपी राजेश कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत एसपी राजेश कुमार बांकड़े हनुमान के दरबार मेें पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाकर शिवपुरी में अपने कार्यभार की शुरूआत की। 

विदित हो कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे का ट्रांसफर 13 बटालियन ग्वालियर कर दिया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने शिवपुरी एसपी का चार्ज एडीशनल एसपी कमल मौर्य को सौंपकर चले लगे। 

उसके बाद आज शनिवार को शिवपुरी पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगडक़र सपत्नि बांकड़े हनुमान के मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक ने आर्शीवाद लेकर अपने अपने कार्यालय पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!