शिवपुरी। पाल बघेल समाज शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2018 मंगलवार को शिवपुरी में किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ रहे हैं। बैठक का आयोजन मानस भवन गांधी पार्क में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। बैठक के संयोजक सुरेश सिंह बघेल अध्यक्ष बघेल क्षत्रिय संघ ग्वालियर ग्रामीण रहेंगे।
बैठक में शिवपुरी जिले के सभी वरिष्ठ समाजजनों एवं समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। समाज के मीडिया प्रभारी नेपाल सिंह बघेल ने बताया कि इस बैठक में शिवपुरी की पांचों विधानसभा के समाजबंधु मौजूद रहेंगे जो समाज की प्रगति एवं उन्नति पर चर्चा करेंगे।
पाल बघेल समाज शिवपुरी के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।