शिवपुरी। जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग का जिले से छतरपुर स्थानांतरण होने पर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों, यातायात सलाहकारों द्वारा पुष्पहार पहनाकर भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन, उपसंचालक जनसंपर्क अनूप सिंह भारतीय, कार्यालय सहायक लाखन सिंह बरेलिया सहित मीडिया कर्मी एवं यातायात सलाहकार तथा कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। सभी ने उनके लगभग साढ़े तीन साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर श्री कंग ने कहा कि शिवपुरी में उनके साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान सभी लोगों से स्नेह एवं प्यार एवं जो सहयोग मिला है, उसे वे कभी नहीं भूल सकेंगे। शिवपुरी का कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।