MORDEN SCHOOL के चौकीदार के घर में घुसे चोर, 70 हजार का माल चुरा ले गए, दबौच लिया

0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत खेड़ापति कॉलोनी में स्थित मॉर्डन स्कूल के चौकीदार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उसके निवास स्थान से लगभग 74 हजार रूपये का माल चुराने में सफलता हासिल की। चुराए गए सामान अधिकांश सोने चांदी के आभूषण हैं। मामले की रिपोर्ट फरियादी ने देहात थाने में दर्ज कराई और अपने पड़ोसी पर संदेह जाहिर किया। 

पुलिस ने संदेही से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी चोरी में शामिल था जिसे पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र कल्याण सिंह राठौर मॉर्डन स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है और स्कूल के कमरे में ही रहता है। विगत दिवस की दरम्यानी रात को वह अपनी पत्नी के साथ रात्रि में एक बजे पानी भरकर सो गया। सुबह पांच बजे जब सुरेश जागा तो उसने देखा कि घर का सामान फैला हुआ था। घर में रखा इंडेन कंपनी का गैस सिलेण्डर, बक्से में रखी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य सामान गायब था। 

सुरेश एवं उसकी पत्नी ने आसपास सामान की खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने देहात थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 72 हजार रूपये बताई गई है। सुरेश ने पड़ोसी पवन पर शक जाहिर किया जिसके आधार पर पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!