शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाने से खबर आ रही है कि एक कलयुगी पुत्र अपने वृद्व माता-पिता को भूखा रखता है और दारू पीकर नशे में मारपीट करता है। बेटेे के कृत्यो से परेशान होकर बृद्व दंम्पत्ति ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने इस मामले में कलयुगी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेटा अभी घर से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम के समय स्फीकन पत्नी नसीर अली निवासी बैंक के पास सुभाषपुरा थाने आई और पुत्र पर शराब पीकर मारपीट करने तथा भूखा रखने का आरोप लगाया।
स्फीकन ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीकर घर आता है और उनके साथ मारपीट करता है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ समझ नहीं आया और आए दिन मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उन्हें खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया जाता था। जिससे परेशान होकर वह थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
जहां पुलिस ने मारपीट करने वाले पुत्र मुन्ना उर्फ आबद खान के खिलाफ अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। जब पुलिस घर गई तो युवक वहां से फरार हो गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।