बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ एक साल पूर्व छेड़छाड़ के प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट ने मामला संज्ञान में लिया है। प्रकरण में कोर्ट ने सुनवाई कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी सराफा व्यवसायी नारायण पुत्र बूटाराम सोनी घर में घुस आया और हाथ पकडक़र ले जाने लगा। पुलिस थाना बैराड़ से लेकर एसडीओपी पोहरी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
महिला ने एडव्होकेट जेड अली के माध्यम से कोर्ट में प्राइवेट इस्तगासा दायर किया। जिस पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी डीएल सोनिया ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के लिए जेएमएफसी न्यायालय को निर्देशित किया। जिस पर जेएमएफसी कोर्ट में न्यायाधीश धीरज कुमार ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध संज्ञान में लेकर सुनवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।