शिवपुरी। जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी पुलिस ने एक मारूति कार क्रमांक एमपी 06 डी 1148 से अवैध मदिरा का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। अवैध मदिरा को परिवहन करने के आरोप में आरोपी पवन केवट पुत्र काशीराम केवट उम्र 20 वर्ष निवासी हथलव जिला दतिया को मप्र आबकारी अधिनियम की धारा संशोधन 34 (2) के तहत गिरफ्तार किया है।
आबकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मारूति कार में अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरू की तो एक मारूति कार से अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा की 10 पेटियाँ, देशी मसाला मदिरा की 10 पेटियाँ, कुल जप्त देशी मदिरा 20 पेटियाँ, मात्रा 180 बल्क लीटर बरामद की।
उक्त कार्यवाही में शिवपुरी वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी, उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, मुख्य आरक्षक रमेश दांगी, आरक्षक जगदीश शीतल, सतीश जयंत, गिर्राज सिंह, सैनिक अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा आदि की भूमिका रही।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।