खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेंत्र के नंदनबारा गांव में दो आरोपीयों ने बोर पर से पानी भरने के विवाद हो लेकर एक युवती के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन युवती को लेकर तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नंदनी पुत्री देवेन्द्र पाठक उम्र 18 साल निवासी नंदनबारा अपने घर से ट्यूबवैल पर पानी भरने गई थी। तभी पानी भरने को लेकर गांव के ही दंबग गोल्डी राजा चौहान और धर्मप्रताप सिंह चौहान से उक्त युवती का विबाद हो गया।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपीयों ने युवती की जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 341,323,294,506 वी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।