आरोप: पुलिस हिरासत में मारपीट, कहा पानी में बेल्ट भिगो-भिगो कर मारा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बारोद निवासी एक युवक ने पुलिस पर बेल्ट में पानी में भिगो-भिगो कर चबूतरे पर लिटा मारपीट के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसे शनिवार रात घर से पुलिस उठाकर ले गई थी जबकि पुलिस का कहना है कि युवक को सोमवार सुबह 151 के मामले में उठाया है और उसका मेडिकल भी कराया है। ग्राम बारोद निवासी परमाल सिंह जाटव 45 वर्ष जो खेतीहर मजदूर है ने बताया कि शनिवार रात पुलिस अचानक उसके घर आई और उसे पकडकर अपने साथ ले गई परिजनों ने पुलिस को रोकना चाहा पर वह गाड़ी में परमाल को बैठा साथ ले गए। 

युवक का आरोप है कि उसकी पुलिस ने बेल्ट से जमकर मारपीट की और हालात अब यह है कि वह चलने फिरने से मोहताज है उसकी पीठ, पैर और कमर पर नील के निशान पड़े हैं जिन्हें दिखाकर युवक के परिजनों ने बताया है कि वह भविष्य में चल फिर सकेगा ऐसी उम्मीद नहीं है। 

युवक का यह भी कहना है कि सोमवार को जमानत के बाद वह कोलारस से सीधे शिवपुरी आए जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को शिकायती आवेदन देकर इलाज कराने और पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले इंदार थाना प्रभारी रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि परमार को चोटें क्यों और कैसे लगी हैए हमें नहीं मालूम। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!